चक्रधरपुर, दिसम्बर 31 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। दक्षिण पूर्व रेलवे और चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर चलने वाली ट्रेनों का 1 जनवरी से समय-सारिणी में बदलाव किया गया है। प्रतिदिन चलने वाली नए ट्रेनों में टाटानगर-चाईबासा- टाटानगर मेमू, टाटानगर-चाकुलिया-टाटानगर मेमू का समय परिवर्तन किया गया है। नई समय सारिणी के अनुसार ट्रेन नंबर- 18137, टाटानगर-चाईबासा मेमू टाटानगर से 20.55 बजे खुलेगी और यह ट्रेन चाईबासा 23.00 बजे पहुंचेगी। उसी प्रकार ट्रेन नंबर 68138 चाईबासा-टाटानगर मेमू चाईबासा से 03.20 बजे खुलेगी और यह ट्रेन टाटानगर 05.45 बजे पहुंचेगी। उसी प्रकार ट्रेन नंबर 68128 टाटानगर चाकुलिया मेमू टाटानगर से पूर्वाह्न 11 बजे खुलेगी और यह चाकुलिया 12.45 बजे पहुंचेगी। उसी प्रकार ट्रेन नंबर- 68127 चाकुलिया-टाटानगर मेमू चाकुलिया से 15.00 बजे खुलेगी और यह ट्रेन टा...