चक्रधरपुर, नवम्बर 28 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के 38 सेवानिवृत कर्मियों को आज रेलवे क्षेत्र के महात्मा गांधी सभागार में आयोजित समारोह में विदाई दी जाएगी। अपराह्न साढ़े तीन बजे आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डी आर एम तरुण हुरिया,प्रभारी सीनियर डीपीओ राजा, एवं लेखा विभाग, कल्याण विभाग कार्मिक और वित्त विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शामिल होंगे। समारोह में स्वास्थ्य विभाग के रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ सुब्रत कुमार मिश्र सेवानिवृत कर्मियों के सेवानिवृत के पश्चात स्वास्थ्य और कुशलता पूर्वक जीवन जीने के गुर सिखाएंगे। उसी।प्रकार रेलवे के आला अधिकारियों के द्वारा मौजूदा समय में चल रहे डिजिटल ठगी के बारे में कर्मियों को जागरूक करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...