चक्रधरपुर, अगस्त 5 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन उप डाकघर में पिछले चार दिनों से लिंक फेल होने के पोस्ट ऑफीस का कामकाज ठप हो गया है। बताया जाता है कि शनिवार से यह समस्या उत्पन्न हो गया है लेकिन पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों का कहना है कि पोस्ट ऑफिस का सॉफ्टवेयर अप टु डेट करने।के लिए पूरे भारत वर्ष में पोस्ट ऑफस का लिंक फेल कर दिया गया है। संभवतः बुधवार तक पोस्टऑफिस के सिस्टम अप टु डेट करने का काम पूरा हो जाएगा और कामकाज सामान्य हो जाएगा। पोस्ट ऑफिस में लिंक फेल होने के कारण रजिस्ट्री, लेन देन, जमा निकासी सहित अन्य कई महत्व पूर्ण कार्य ठप हो गया है जिससे लोगों का काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.