चक्रधरपुर, मई 12 -- चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे वुमेंस आर्गनाईजेशन (सर्वो) की और से रेलवे ऑफिसर्स क्लब में आयोजित बच्चों के लिए विशेष ग्रीष्मकालीन कैंप का उद्घाटन सोमवार को बतौर मुख्य अतिथि चक्रधरपुर के एडीआरएम की धर्मपत्नी दिव्या और सीएमएस की धर्मपत्नी लोपामुद्रा मिश्र ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलन कर किया। सर्वी के सचिव भारती मीणा की अध्यक्षता में 25 मई तक आयोजित होने वाले इस कैंप में रेलवे कर्मचारियों के 6 से 12 वर्ष के बच्चों के लिए खेल कूद, म्यूजिक, योगा ,प्लेयिंग, ड्राइंग, कराटे, सिंगिंग एंड डांसिंग के साथ साथ शैक्षणिक गतिविधियों को शामिल किया गया है। इसमें बच्चे काफी उत्साहित होकर भाग ले रहे है। कैंप के प्रथम दिवस पर बच्चों को व्यायाम और योग के साथ साथ खेल कूद का प्रशिक्षण दिया गया। 25 मई तक आयोजित होने वाले इस कैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.