चक्रधरपुर, फरवरी 22 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक मृणाल कांति दे ने बुहुप्रतिक्षित मंडल सामान्य भंडार डिपो चक्रधरपुर ने नए भवन का बतौर मुख्य अतिथि फीताकाटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर चकधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया रेलवे मुख्यालय गार्डनरिच के मुख्य सामग्री प्रबंधक सोमनाथ हांसदा, उपमुख्य सामग्री प्रबंधक (सामान्य भंडार डिपो) सत्यपाल सन्नू, सुधीर कुमार सिंह (वर्कशॉप) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। आज इस उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि काफी लंबे समय के बाद चक्रधरपुर में नए मंडल सामान्य भंडार डिपो के नए भवन का उद्घाटन हुआ है। इसके उद्घाटन से चक्रधरपुर रेल मंडल में आसानी से सामग्रियों की आपूर्ति होगी। उन्होंने कहा कि चक्र धरपुर रेल मंडल देशभर सबसे अधिक आय करने वाले मंडलों में से एक है। लिहाजा इसके य...