जमशेदपुर, दिसम्बर 17 -- जमशेदपुर। टाटानगर और आदित्यपुर समेत चक्रधरपुर मंडल में कैरिज एंड वैगन विभाग के तकनीशियन की वरीयता सूची मंगलवार को जारी हो गई। रेलवे कार्मिक विभाग द्वारा 422 तकनीशियन की सूची जारी की गई है, जो विभागीय स्तर पर सीनियर घोषित हैं। इनमें टाटानगर के भी दो दर्जन से ज्यादा तकनीशियन शामिल है। इधर चक्रधरपुर मंडल रेलवे में सहायक लोको पायलट को सीनियर बनाने की प्रक्रिया शुरू है। इसके बाद मालगाड़ी के लोको पायलट को पैसेंजर ट्रेन चालाक बनने और मुख्य लोगों को निरीक्षक की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...