चक्रधरपुर, मार्च 26 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर रेल मंडल के डीपीएस जुरुली सेक्शन में मंगलवार की शाम 5.10 बजे मालगाड़ी की एक बोगी बेपटरी हो गई। मालगाड़ी के बेपटरी होने की सूचना मिलते ही चक्रधरपुर रेल मंडल से डीआरएम तरुण हुरिया सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं। जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर रेल मंडल के बांसपानी लोडिंग से एक मालगाड़ी लौहा पत्थर लोडिंग कर डीपीएस की ओर आ रही थी कि इसी दौरान जामकुंडीया रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का इंजन से 15 नंबर बोगी बेपटरी हो गई। मालगाड़ी के बेपटरी होने की सूचना मिलते ही डीपीएस से एआरटी वेन सहित अन्य कर्मी मौके पर पहुंच कर मालगाड़ी को पुन: पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.