चक्रधरपुर, फरवरी 9 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में सोमवार को गर्भवती महिलाओ की प्रसव पूर्व जाँच हुई। जहां अनुमंडल अस्पताल की डॉ. लक्ष्मी कुमारी ने सभी गर्भवती महिलाओं की जांच की। जांच के दौरान महिलाओं को आवश्यक दवा एवं दिशा निर्देश दिये गये। जबकि महिलाओं की रक्त जांच, हीमोग्लोबीन, शुगर, ब्लड ग्रुपिंग, हेपेटाइटीस बी, हेपेटाइटीस सी, सीपलिस, एचआईवी, ब्लडप्रेशन, वजन आदि की जांच की गई। प्रत्येक माह के 9 तारीख को गर्भवती महिलाओं की जांच होती है। शिविर में सीएचओ लैब टेक्नीशियन जगन्नाथ प्रसाद महतो, गीता सामड, भुवनेश्वर प्रधान, जानकी मुंडा, एमपीडब्ल्यू चंचल प्रधान, दिनेश कुमार महतो समेत सहिया साथी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.