चक्रधरपुर, फरवरी 5 -- चक्रधरपुर-बंदगांव, संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला पुलिस ने 30 जनवरी को महिला होमगार्ड श्रीमति मेलगांडी हत्याकांड की गुत्थी सुलझा दी है। पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी पति सिपाही दिनेश मेलगांडी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्याकांड में इस्तेमाल लोहे की रॉड, बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद किया है। कराईकेला थाना क्षेत्र के बलपोस मैदान नहर पुलिया के पास 30 जनवरी को अज्ञात लोगों द्वारा लोहे की रॉड से हमला कर महिला होमगार्ड श्रीमति मेलगांडी की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद कराईकेला थाना पुलिस ने मृतक के भाई कुलदीप बोदरा की प्राथमिकी के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। एसपी ने किया था विशेष टीम का गठन : एसपी ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए विशेष टीम का गठन किया था। टीम द्वारा व...