बक्सर, जनवरी 6 -- पेज-04 के लिए चक्की। चंदा पंचायत के परसिया गांव में बिहार वॉलंटरी हेल्थ एसोसिएशन एवं एलआईसी संजीवनी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण का लाभ उठाया। संस्था विगत कई वर्षों से चक्की एवं ब्रह्मपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। इसी कड़ी में परसिया गांव में आयोजित कैंप में वजन, ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक जांचें की गईं। जांच के बाद मरीजों को वीडियो कॉल के माध्यम से चिकित्सक से परामर्श कराया गया। डॉक्टर द्वारा जारी पर्चे के आधार पर मरीजों को मौके पर ही दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर उमापति ओझा, अजय कुमार, चंदन कुमार, रीमा कुमारी तथा मार्शल सोरेन सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.