बक्सर, फरवरी 8 -- सिमरी। थाना क्षेत्र के सिमरी हलवापट्टी में सहायक विद्युत अभियंता अर्जुन वर्मा के नेतृत्व मे गठित छापेमारी दल ने शनिवार की शाम एक आटा चक्की मिल मालिक को बिजली का अवैध उपभोग करते पकड़ा। व्यवसायिक परिसर में लगाए गए स्मार्ट मीटर में छेड़छाड़ कर 7.5 एचपी के विद्युत भार का इंडक्शन मोटर जोड़कर विद्युत उर्जा चोरी की गई। कंपनी के सहायक विद्युत अभियंता ने मील संचालक पर 2,01,796 रूपये का जुर्मान लगाया है। छापेमारी दल मे सुशील कुमार, मुलायम, ओमप्रकाश राय व शिवजी यादव शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.