बक्सर, जुलाई 21 -- चक्की, एक संवाददाता। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों कीकमी से ग्रामीण परेशान हैं। अस्पताल की इमारत तो बनी है। लेकिन मूलभूत स्वास्थ्य सेवाओं का घोर अभाव है। सबसे बड़ी समस्या बच्चों के इलाज को लेकर है। यहां बच्चों के लिए कोई स्थायी चिकित्सक नहीं हैं। जो डॉक्टर पदस्थापित हैं, वे जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में प्रतिनियुक्ति पर हैं। वहीं, सीएचओ, एएनएम और जीएनएम भी मानक से कम हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो स्वास्थ्य केंद्र में चार डॉक्टर होने चाहिए। जबकि, अभी दो डॉक्टर कार्यरत हैं। अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था भी लचर है। गार्ड नहीं होने से कई बार तोड़फोड़ की घटनाएं हो चुकी हैं। डिजिटल एक्स-रे की सुविधा भी उपलब्ध नहीं हैं। जिससे गंभीर मरीजों को या तो निजी अस्पताल का रुख करना पड़ता है अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.