बक्सर, फरवरी 5 -- पेज तीन के लिए ---- निरीक्षण सेवा भाव से जनता की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया अनुशासन के साथ जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की हिदायत चक्की, एक संवाददाता। पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने गुरुवार को चक्की थाना में जनता दरबार लगाया। साथ ही थाना का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय व्यवस्था, अभिलेख संधारण, मालखाना एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित गश्त, त्वरित कार्रवाई तथा आम जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया। पुलिसकर्मियों को अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की हिदायत दी तथा सेवा भाव से जनता की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया। पुलिस कप्तान की मौजूदगी में थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस द...