उन्नाव, मार्च 11 -- अचलगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के मैंनहा गांव की रहने वाली वृद्धा मंगलवार अलसुबह मवेशी को चारा डालने रही थी। इसी दौरान उनकी साड़ी का पल्लू चक्की के पहिए में फंसने से मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अचलगंज थाना क्षेत्र के मैंनहा गांव के रहने वाले राम विलास अपने घर के बगल में चक्की लगाए हुए है। मंगलवार अलसुबह उनकी वृद्ध पत्नी सुभाषिनी चक्की के पास बंधे मवेशी को चारा डालने के दौरान उनकी साड़ी का पल्लू चक्की के पहिए में फंस गया। परिजन जब तक इंजन बंद करते, तब तक वृद्धा की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का कोलुहागाड़ा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। सुभाषिनी के दो बेटे और दो बेटियां हैं। चारों की शादी हो चुकी है। इंस्पेक्टर राजेश पाठक ने बताया कि परिजनों ने घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.