बलिया, फरवरी 18 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। रेखहां चट्टी के पास चार दिन पहले सोमवार को सुबह घर से कंपोजिट विद्यालय में पढ़ने जाते समय सड़क पार करने के दौरान बाइक की चपेट में 10 वर्षीय छात्र आशीष घायल हो गया था। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने रसड़ा-फेफना मार्ग पर चक्का जाम कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने एसआई राहुल राय की तहरीर पर बुधवार को 21 नामजद व करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद लोगों में जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश चौहान व प्रावि माधोपुर के सहायक अध्यापक मुन्नू राम का भी नाम शामिल है। एसआई ने तहरीर में लिखा है कि सड़क जाम में करीब 70 लोग शामिल थे। उन्होंने इसकी वीडियोग्राफी कराई थी और सभी को चिन्हित कराया गया। इसमें रेखहां, उरदैना, नसरथपुर व आसपास के लोग शामिल थे। नामजद लोगों मे...