वाराणसी, नवम्बर 24 -- रोहनिया। राजातालाब में डंफर हाईवा की टक्कर से राजगीर की मौत के बाद चक्काजाम के मामले में थाना प्रभारी राजा तालाब की तहरीर पर मृतक के लड़के सहित 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया है। रविवार को मिर्जापुर दीयाव निवासी छोटेलाल उर्फ जुगनू की राजा तालाब में काम करने जा रहे राजगीर की डंपर की टक्कर के बाद मौत हो गई थी। उसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों व आसपास के लोगों ने नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर हंगामा किया गया था। राजा तालाब थाना प्रभारी दयाराम की तहरीर पर एक नामजद राजन प्रसाद व 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ राजातालाब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.