मुरादाबाद, जुलाई 16 -- मूसलाधार बारिश ने शनिवार को नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। चक्कर की मिलक में पुराना आरटीओ आफिस के पास की सड़क पर जलभराव व गंदगी होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। रविवार को स्थानीय लोग अफजाल अहमद, अख्तर अली, हाकिम, इसलाम एडवोकेट, राशिद एडवोकेट, अरमान आदि ने जलभराव के बीच खड़े होकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि लगातार शिकायतों के बाद भी क्षेत्रीय पार्षद ध्यान नहीं दे रहे हैं। चूंकि यह इलाका बार्डर का है, लिहाजा वार्ड सात की पार्षद वार्ड 25 का बताकर पल्ला झाड़ लेती हैं। वहीं वार्ड 25 वाले वार्ड सात का बताकर ध्यान नहीं देते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.