उन्नाव, दिसम्बर 5 -- चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के बौनामऊ गांव के रहनेवाले वृद्ध किसान की गुरुवार शाम खेत से घर लौटते समय चक्कर आने से गिर जाने से मौत हो गई। बेटे ने पुलिस में तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग उठाई। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बौनामऊ गांव के रहने वाले वृद्ध किसान इंद्रपाल गुरुवार शाम खेत से वापस लौट रहा था। इसी दरम्यान अचानक चक्कर आने से वह गिर गया। हालत बिगड़ती देख बेटा सुनील उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की है। मृतक इंद्रपाल के परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप प्रत्यारोप नही लगाया है। मृतक इंद्रपाल के दो बेटे सुनील व सुशील हैं। मौत को लेकर पत्नी देवकी आहत है। इंद...