गोड्डा, दिसम्बर 15 -- गोड्डा। सदर प्रखंड अंतर्गत चकेश्वरी गांव के पास निर्माणाधीन फोरलेन के निकट रविवार सुबह अवैध रूप से पेड़ कटाई का बड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो दर्जन से अधिक लोग एकजुट होकर जिला उद्यान विभाग के बगीचे में लगे करीब सौ से अधिक आम के पेड़ों को काट डाला। और कटे हुए पेड़ों के तने और टहनियों को भी अपने साथ ले गए, जबकि कई स्थानों पर लकड़ियां अभी भी जमा कर रखी गई हैं। जिन्हें ढोने का काम रविवार को जारी था। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कई बार लोगों को वहां से खदेड़ा, इसके बावजूद पेड़ काटने का सिलसिला चलता रहा। बाद में जब पुलिस ने सख्ती दिखाई, तब नई कटाई तो रुकी। लेकिन पहले से कटे पेड़ों की लकड़ी लोग उठाकर ले जाते रहे। कई जगहों पर अब भी कटे पेड़ों की टहनियां इकट्ठा कर रखी गई हैं। इतनी बड़ी...