कानपुर, अप्रैल 30 -- कानपुर। चकेरी में रंजिश में आरोपित ने बाइक सवार गेस्ट हाउसकर्मी को टक्कर मार गिराने के बाद उसे लाठी-डंडों से पीटा। फिर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर आरोपित पर मुकदमा कराया। सुजातगंज निवासी सलाहउद्दीन की तहरीर के अनुसार, वह श्यामनगर नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में काम करता है। दस अप्रैल की रात गेस्ट हाउस से काम कर बाइक से अपने घर जा रहा था। तभी गोकुल मैदान के पास बाइक सवार आरोपित मुख्तार अंसारी उर्फ गोलू ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे सलाहउद्दीन सड़क पर गिर गया। आरोपित ने बाइक चढ़ाने का प्रयास किया। साथ ही आरोपित ने गाली गलौज कर डंडे से पीटा। राहगीरों के आने पर आरोपित धमकी देकर फरार हो गया। चकेरी थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया, किसी बात को लेकर दोनों में विवाद चल रहा है। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.