कानपुर, मार्च 26 -- कानपुर। चकेरी में पलक झपकते ही बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिरों को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपित के पास से पुलिस ने चोरी की एक बाइक भी बरामद की। फिलहाल, पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ कर जेल भेज दिया। चकेरी थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया, 23 मार्च की शाम स्वर्ण जयंती विहार निवासी सुशील कुमार शर्मा की बाइक घर के बाहर से दो युवक उठा ले गए थे। आरोपितों की करतूत सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश में लगी थीं। उधर, बुधवार दोपहर पुलिस ने फुटेज के आधार पर सनिगवां स्थित बजरंग मैदान से सनिगवां के वारिश नगर निवासी अरमान और कालपी जालौन के मिर्जा मंडी निवासी इरफान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अरोपितों ने बताया कि वह रेकी कर वारदात को अंजाम देते थे। इसके बाद से मौका देखकर वाहन चोरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.