कानपुर, फरवरी 19 -- कानपुर। चकेरी में दुग्ध वाहन ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार दंपति को टक्कर मारकर भाग निकला। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, गंभीर रूप से घायल पति का उपचार चल रहा है। पनकी के सरायमीता निवासी दीपक कुमार कानपुर देहात स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। परिजनों ने बताया कि करीब पांच दिन पहले 28 वर्षीय निशा अपने मायके अहिरवां आई थी। गुरुवार भोर दीपक निशा को लेकर बाइक से ससुराल जा रहे थे। सुबह करीब छह बजे पटेल नगर स्थित एचएएल बाउंड्री के पास पीछे से आ रहे दुग्ध वाहन ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक में टक्कर मार दी। आरोपित चालक ने भागने के दौरान निशा को रौंद दिया। पुलिस ने दंपति को कांशीराम अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने निशा को मृत घोषित कर दिया। जबकि, दीपक का उपचार चल रहा है। चकेरी थाना प्रभारी ने बताया ...