कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर, संवाददाता। चकेरी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के मोबाइल से परिजनों को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चकेरी गांव निवासी हरीलाल मजदूरी करते हैं। हरीलाल ने बताया कि 35 वर्षीय इकलौते बेटे महेश कुमार की शादी पिंकी से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। बुधवार सुबह बेटा काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम घर लौटने के दौरान वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे महेश की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया की ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...