कानपुर, फरवरी 7 -- चकेरी। किदवई नगर और चकेरी में पुलिस ने महिला गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। चकेरी में पुलिस ने महिला से 1.150 किग्रा गांजा जबकि किदवई नगर में महिला से 1.5 किग्रा गांजा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपित महिलाओं को जेल भेज दिया है। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि शनिवार सुबह लालबंगला में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध महिला को रोका और बोरी चेक की। जिससे 1.150 किग्रा गांजा बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार महिला की पहचान काजी खेडा लालबंगला निवासी रूबी गुप्ता के रूप में हुई है। वहीं किदवईनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि कजड़नपुरवा निवासी ज्ञान सिंह की पत्नी बेबी को गिरफ्तार किया है, जो मूलरूप से फतेहपुर के जहानाबाद के नोनारा डेरा गांव की रहने वाली है। वह पहले भी एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुकी ...