कानपुर, फरवरी 14 -- कानपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को चकेरी व रामादेवी क्षेत्र के नर्सिंगहोमों में छापेमारी की। कल्याणपुर की तरह यहां भी नियमों को धता बताकर नर्सिंगहोम के संचालन का खुलासा हुआ। विभाग की कार्रवाई से नर्सिंग होम संचालकों में अफरातफरी का माहौल है। एसीएमओ व नोडल अफसर डॉ. रमित रस्तोगी के नेतृत्व में अभियान के दौरान मां पीतांबरा हॉस्पिटल को सील किया गया। छापे मारने पहुंची टीम को यहां डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ में से कोई नहीं मिला। वहीं न्यू लाइफ हॉस्पिटल, एवी हॉस्पिटल, भास्कर हॉस्पिटल, शालू हॉस्पिटल, संध्या राम हॉस्पिटल में बगैर मंजूरी ओटी का संचालन किया जा रहा था। सभी जगह ओटी के साथ दो अस्पतालों के एचडीयू को भी सील कर दिया गया। एसीएमओ ने बताया कि फायर एनओसी, डॉक्टर न होने के अलावा नियमों का पालन नहीं करने पर तीन नर्सिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.