चंदौली, फरवरी 2 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अहरौरा मार्ग पर मुड़हुआ दक्षिणी गांव स्थित रविदास मंदिर के पास से पुलिस ने सोमवार की सुबह बाइक सवार गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 17 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त किए गए गांजे की कीमत साढ़े चार लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। चकिया कोतवाली में थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर मुड़हुआ दक्षिणी गांव के रविदास मंदिर के पास में रोड पर घेराबंदी कर बाइक सवार चकरघट्टा नौगढ़ के बैरगाढ़ निवासी राजू को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 17 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी तस्कर ने बताया कि बिहार स...