गंगापार, सितम्बर 3 -- विषैले जंतु के काटने से बालक की मौत हो गई। परिजन बालक को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों उसे मृत घोषित कर दिया। हंडिया थाना अंतर्गत पुलिस चौकी इमामगंज क्षेत्र के चकिया गांव के दिलीप कुमार उपाध्याय का 10 वर्षीय अमन उपाध्याय सो रहा था। परिजनों ने बताया कि देर रात अमन उठा और बताया कि मुझे कुछ काट लिया है। तभी उन्हें एक सर्प भागता दिखा। सर्प को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। लोगों ने बालक को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.