बेगुसराय, फरवरी 16 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी की ओर से भारत रंग महोत्सव के तहत पंचम वेद लघु नाटक की प्रस्तुति की गयी। गणेश कुमार द्वारा निर्देशित व दिनेश दिवाना के संगीत संयोजन में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। प्राथमिक विद्यालय चकिया के परिसर में बरगद वृक्ष के नीचे उपस्थित बच्चों के बीच भरत मुनि लिखित पंचम वेद की प्रस्तुति मनमोहक रही। नाटक में भरत मुनि के रूप में रवि वर्मा, कोरस के रूप में मनीष कुमार, राधे कुमार, जितेंद्र कुमार, बलराम बिहारी व सूत्रधार के रूप में डॉ. कुंदन कुमार ने अपनी महत्वपूर्ण निभायी। संगीत पर दिनेश दिवाना, निधि कुमारी, लालो बिहारी, अभिलाषा, शंकर, निखिल सहित अन्य उपस्थित थे। निदेशक गणेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली द्वारा आयोजित 25वें भारत रंग महोत्सव के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.