मोतिहारी, मई 17 -- चकिया, एक संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 के निवासियों ने बुधवार को नाले से बहते गंदे पानी और उबड़-खाबड़ रास्ते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे लोगों ने समस्याओं की निदान की मांग नप से की है। लोगों का कहना है कि टूटा हुआ ऊबड़-खाबड़ रास्ता और सड़े बदबूदार पानी के बीच रहने को मजबूर है। घर के आगे पीछे नाले और नालियों का बहता हुआ पानी लोगों को नर्क का अहसास करा रहा हैं। नगर परिषद की कार्यशैली वार्ड 21 के लोगों पर अब भारी पड़ रही है।स्थानीय निवासी डॉ कलीम अहमद ने बताया कि सड़क पर गंदा पानी जमा होने से आवागमन में परेशानी हो रही है। लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। नाले से निकलने वाला पानी वार्ड में दुर्गंध एवं सड़ांध पैदा कर रहा है। जिससे वार्ड में मच्छर मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है, ...