मुख्य संवाददाता, फरवरी 16 -- बिहार की राजधानी पटना में स्वच्छता जागरूकता के लिए जोर-शोर से तैयारी चल रही है। सर्वेक्षण के दौरान जमीनी हकीकत की पड़ताल करने केंद्रीय टीम मार्च में पटना पहुंचेगी। इससे पहले पटना नगर निगम के अलग-अलग क्षेत्रों में स्वच्छता और विकास कार्यों में तेजी आ गई है। चकाचक पटना के प्रचार-प्रसार में लगभग सवा करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सभी अंचल नगर निगम मुख्यालय को सर्वेक्षण से संबंधित प्रस्तावित कार्य और लागत राशि की सूची भेज रहे हैं। नूतन राजधानी, पाटलिपुत्र सहित 6 अंचलों से कुल मिलाकर लगभग सवा करोड़ रुपये की अब तक अधियाचना प्राप्त हुई है। विभिन्न अंचलों में इससे बैकलेन पेंटिंग, जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान और रैंकिंग में आम लोगों की भागीदारी के लिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा। यह राशि इन्हीं मदों में खर्च की जाएगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.