घाटशिला, फरवरी 8 -- घाटशिला। काशिदा पंचायत के चेंजजोड़ा वन टोला में 12 लाख की लागत से बने आदिवासी कला संस्कृति भवन चकाचक होने के साथ साथ इसका रंगरोगन का कार्य भी रविवार को शुरु कर दिया गया। दरअसल रविवार आपको लोकप्रिय अखबार में विरान पड़ा समाज के कार्यक्रम को 12 लाख से बना आदिवासी कला संस्कृति भवन नामक शिर्षक से खबर का प्रकाशन के बाद काशीदा पंचायत अन्तर्गत बनटोला मे बाहा बोंगा के लिए खेरवाल जाहेर थान एवं आदिवासी संस्कृति कला केंद्र सह मांझी भवन से साफ सफाई व रंग रोगन का कार्य प्रारम्भ किया गया। बनटोला ग्राम सभा के मांझी राम किशोर मुर्मू नें बताया कि बाहा बोंगा आदिवासियों का पवित्र पर्व है। प्रत्येक वर्ष पर्व त्यौहार के पूर्व साफ सफाई एवं रंग रोगन का कार्य किया जाता है। जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू की अनुशंसा पर आदिवासी संस्कृति कला केंद...