जमुई, जनवरी 8 -- चकाई । निज प्रतिनिधि कृषि विभाग और राजस्व विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किसानों के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए चल रहे विशेष अभियान में धीमे सर्वर के बाद भी 57 प्रतिशत इ-केवाईसी का कार्य पूरा कर लिया गया। बुधवार को विशेष शिविर का निरीक्षण करने के बाद प्रखंड कृषि पदाधिकारी विश्वजीत कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सर्वर में तकनीकी खामियों के कारण कार्य की गति थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन कर्मचारी लगातार कार्य में जुटे हैं। मंगलवार को प्रखंड में एक दिन में 36 नई फार्मर रजिस्ट्री और 187 किसानों का ई-केवाईसी सफलतापूर्वक किया गया। चकाई प्रखंड में कुल 52,331 निबंधित किसान हैं। अब तक लगभग 29,000 किसानों का ई-केवाईसी कार्य पूरा कर लिया गया है, जो कुल लक्ष्य का करीब 57 प्रतिशत है। विभाग का प्रयास है कि शेष बचे किसानों का सत्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.