भागलपुर, फरवरी 16 -- चकाई, निज प्रतिनिधि। चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत झगरूडीह गांव में रविवार सोमवार की दरम्यानी रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर पर धावा बोला। 8-9 की संख्या में आए नकाबपोश बदमाशों ने सुरेश पासवान के घर पर धावा बोलकर लूटपाट की। दहशत फैलाने के लिए बमबाजी भी की। बदमाशों ने विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट की और घर में रखे जमीन के कीमती दस्तावेज आग के हवाले कर दिए। घटना के समय घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं था। बताया जाता है कि रात दो बजे के करीब बदमाश घर पर धावा बोला।उस समय गृहस्वामी की पुत्री जगी हुई ही थी। जब सुरेश पासवान की बेटी ने लूटपाट का विरोध किया, तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। बेटी एवं अन्य परिजन को एक कमरे में बंद के दिया। बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे चांदी की चेन, पायल और हजारों रुपये नकद लूट लिए। बकौल परिजन जाने के...