रांची, जुलाई 9 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा थाना क्षेत्र के चकला मोड के पास से पुलिस ने बुधवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। मृतक की उम्र लगभग 22-23 वर्ष होगी। मृतक के चेहरे व अन्य जगहों पर चोट के निशान हैं। इससे आशंका व्यक्त की जाती है पत्थर से कूचकर युवक की हत्या की गयी है। घटनास्थल को देखने से प्रतीत होता है कि किसी अन्य जगह हत्याकांड को अंजाम देकर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। बुधवार सुबह चकला मोड के पास मुख्य सड़क के नजदीक गड्ढे में शव देखने के बाद लोगों ने तोरपा थाने को सूचना दी। सूचना पाकर एसडीपीओ क्रिस्तोफर केरकेट्टा, थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेमब्रम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया गया। पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.