किशनगंज, फरवरी 2 -- किशनगंज। चकला पंचायत के एएमयू सेंटर के पास माघी पूर्णिमा बालू मेला में रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। यहां महानंदा नदी में स्नान कर श्रद्धालुओं ने ईश्वर से कामना की।मेला परिसर में गंगा मां की अस्थाई प्रतिमा स्थापित की गई थी।जिसे पूजा के आयोजन के बाद नदी में विसर्जित कर दिया जाता है। मेला प्रत्येक वर्ष माघी पूर्णिमा के अवसर पर महानंदा नदी के तट पर लगाया जाता है।जिसमे श्रद्धालु बंगाल सीमा से लेकर जिले के प्रखंडों से आते है। इस मेले में श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने के बाद नदी में स्नान करते है। कुछ श्रद्धालु मनोकामना पूरी होने के बाद अपने बच्चों का मुंडन कराने भी पहुंचते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...