पाकुड़, जनवरी 19 -- महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने सोमवार को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चकलाडांगा एवं उदयपुर के बीच नाले में ग्रामीण कार्य विभाग (मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना अंतर्गत) पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास फीता काटकर व नारियल फोड़ कर किया। जिसकी प्राक्कलित राशि 278.196 लाख रुपए है। इस मौके पर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मैं हमेशा विकास की राजनीति करता आया हूं और अभी भी विकास की राजनीति कर रहा हूं। विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने हेतु उन मुद्दों को लगातार विधानसभा में उठा रहा हूं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बहुत सारी जटिल समस्याएं थी। परंतु मैंने अपने स्तर से बहुत सारी जटिल समस्याओं का समाधान किया है। बाकी बचे हुए समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.