उन्नाव, जनवरी 12 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के चकलवंशी कस्बा में सोमवार दोपहर बाइक सवार दो भाई कार को ओवरटेक करते समय निजी बस से टकरा गए। सुभाष और दिलीप राठौर को ग्रामीणों ने सफीपुर सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...