बदायूं, सितम्बर 17 -- उघैती। चकमार्ग से कब्जा हटवाने गई टीम को दबंगों के विरोध का सामना करना पड़ा। जिसके चलते टीम वापस लौट गई। गांव घंसोली में लंबे समय से चकमार्ग पर कुछ लोगों का कब्जा है। जिसके चलते ग्रामीण को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी शिकायत गांव निवासी मुन्ना लाल यादव व सोपाली ने तहसील प्रशासन को पत्र लिखकर की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तहसील प्रशासन ने कानूनगो सुधाकर पाठक के नेतृत्व में तीन सदस्यीय एक टीम गांव भेजकर चकमार्ग की पैमाइश कर चकमार्ग के निर्माण के निर्देश दिए थे। लेकिन दबंगों की विरोध के चलते तहसील प्रशासन की टीम बिना चकमार्ग निर्माण कराए बैरंग वापस लौट गई। अतिक्रमण हटाने के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहा। इस संबंध में ग्राम प्रधान डाल सिंह भारती ने बताया चकमार्ग के निर्माण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.