बदायूं, जनवरी 4 -- उझानी/कछला, हिटी। मथुरा बरेली निर्माणाधीन हाईवे के कछला नगर में मुरावन नगला से लेकर नगर के 36 लोगों ने हाईवे पर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने हाईवे पर पहुंचकर अपने घरों से खेतों की ओर जाने वाले चकरोड बंद करने का विरोध किया। इसे लेकर हाईवे पर आये ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की मांग है कि उनके खेतों की तरफ जाने वाले सरकारी चकरोड की तरफ को निर्विवाद रास्ता दिया जाए। प्रदर्शन के दौरान निर्माणाधीन कंस्ट्रक्शन कंपनी के एरिया मैनेजर सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि चकरोड को बंद नहीं किया जायेगा। चकरोड के दोनों ओर ढलान वाला रास्ता हाईवे की तरफ से छोड़ा जायेगा। इसके बाद भी ग्रामीणों ने मैनेजर की बात पर विश्वास न करते हुए सभी ने एडीएम वित्त एवं एनएचएआई के जनपद मुख्यालय स्थित कार्यालय पर चकरोड बाधा मुक्त कराने को लेकर प्रार्थन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.