सहारनपुर, मई 24 -- किसानों के खेतों मे जाने वाली चकरोड पर मिट्टी डालने से नाराज़ किसानों ने धरना दिया। मौके पर पहुंचे प्रोजेक्टर मैनेजर से मिले आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया। क्षेत्र के ग्राम पापड़ी और ग्राम पूजना के बीच से होकर गुजर रहे शामली अंबाला नेशनल हाईवे मार्ग के निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी डालकर चकरोड़ मार्ग को अवरूद्ध कर दिया था। जिसके बाद किसान अंडरपास की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। इस मामले में किसान अंडरपास की मांग को लेकर एडीएम (एफ) से मिल चुके है। धरने पर बैठे किसानों को आज हिमांशु चौधरी प्रोजेक्टर मैनेजर ने आश्वासन देते हुए धरना समाप्त करने की अपील की। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि प्रपोजल बनाकर एनएचएआई (नेशनल हाइवे ऑफ अथॉरिटी) को आगे भेज जाएगा। प्रोजेक्ट मैनेजर के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.