बदायूं, मार्च 24 -- शहर से सटी कॉलोनी सुंदर नगर में प्लाटिंग कर रहे लोगों पर स्थानीय लोगों ने चकमार्ग व गूल को काटकर अपने प्लाटों में मिलाने का लोगों ने आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि चकमार्ग व गूल को प्लॉटों में मिला लेने से कॉलोनी का रास्ता काफी संकरा हो गया है। जिससे आवागमन के दौरान कॉलोनी के लोगों को खासी परेशानी हो रही है। लोगों ने इसकी शिकायत डीएम से की। डीएम के आदेश पर हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे, लेकिन प्लाटिंग करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों का आरोप है कि हल्का लेखपाल ने प्लाटिंग करने वालों से आर्थिक सांठगांठ कर ली। जिससे प्लाटिंग करने वालों के हौंसले बढ़ गए हैं। शिकायत करने वालों में प्रधान राजकुमारी, उमेश चंद्र, रामप्रताप, विकास माहेश्वरी, सत्येंद्र पाल, सुशील कुमार, भुवनेश आदि लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.