प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 13 -- कुंडा। बिहार के भिटारा गांव निवासी कोमल सिंह ने डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में बताया कि गांव के कुछ लोगों ने गांव के चकरोड पर कब्जा कर लिया है। जिससे गांव के लोगों को आने जाने में दिक्कतें होती हैं। गांव के लोगों ने चकरोड से कब्जा हटवाने के लिए कई बार एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोमल सिंह ने डीएम से चकरोड पर किए गए कब्जे को हटवाकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने की मांग की है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...