कौशाम्बी, जनवरी 31 -- कोखराज थाना क्षेत्र के जरहुंआ गांव निवासी राजू पुत्र शिव नारायण ने बताया कि 22 जनवरी को चकरोड के विवाद को लेकर पड़ोसी गुलाब गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने पिता छोटेलाल के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करा दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...