फतेहपुर, जनवरी 15 -- हथगाम। थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर मजरे पट्टी शाह गांव में गुरुवार को चकमार्ग की पैमाइश के दौरान दो पक्षों में मारपीट झगड़ा हो गया। गांव निवासी हीरालाल पाल ने तहसील दिवस में चकमार्ग नापने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके बाद गुरुवार को क्षेत्रीय लेखपाल अनुपम मौके पर पहुंचे और चकमार्ग की नाप शुरु की। इसी दौरान दूसरे पक्ष के राजेंद्र पाल का पुत्र बबी व घर की महिलाओ ने विरोध शुरु कर दिया। महिलाओं के बीच मारपीट शुरु हो गई। नीरु घायल हो गई। विवाद की सूचना डायल-112 पर हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची। घायल नीरु को अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.