बरेली, अक्टूबर 22 -- पटाखों से दीवाली पर 40 से अधिक लोग झुलस गए, इनमें कई बच्चे शामिल हैं। अनार और चकरी फटने की घटनाएं अधिक हुई हैं। अधिकांश लोगों के हाथ झुलस गए हैं। इस बार कई जगह स्काई शाट्स पटाखे से भी लोगों के झुलसने की घटनाएं हुई हैं। घायलों का जिला अस्पताल और निजी चिकित्सालयों में इलाज हुआ। बिहारीपुर के रहने वाले राकेश कुमार अनार चलाते समय झुलस गए। ईशान अस्पताल में उनको भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि अनार जलाया तो पहले वह नहीं चला। वह उसे हटाने गए तो हाथ में फट गया। उनका हाथ गंभीर रूप से झुलस गया है। विकास भवन के सामने रहने वाले ईशान भी पटाखे से गंभीर रूप से झुलस गए हैं। अनार से झुलसने की घटनाएं अधिक अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे पटाखों से झुलसे अधिकांश लोग अनार जलाते समय जल गए। भोजीपुरा की रहने वाली पूजा गंगवार, नवाबगंज के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.