नई दिल्ली, जनवरी 25 -- नई दिल्ली, साहिया। चकराता घूमने गए दो स्कूटी सवार युवकों की रविवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर भूतिया घूम के पास उनकी स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में देहरादून के सकरोल कामला निवासी 25 वर्षीय राजेश सिंह और दिल्ली के कल्याणपुर ब्लॉक निवासी 23 वर्षीय राजा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया ले जाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। चकराता थानाध्यक्ष चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से जानका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.