विकासनगर, जून 14 -- भारतीय जनता पार्टी के चकराता मंडल में सेवा, सुशाशन, गरीब कल्याण के 11 साल के तहत भारतीय जनता पार्टी की ओर से आर्य समाज मंदिर में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मोनिका अग्रवाल और संचालन महामंत्री कृपाल नेगी की। मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य करने को कहा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्य मंत्री टीकाराम शाह ने कहा कि देहरादून में बैठकर जो लोग पहाड़ों में समस्या का ढोंग करते हैं उन्हें पहाड़ों में रहना चाहिए और पहाड़ की असली समस्या को जानना चाहिए। राम किशन वर्मा ने संगठन के विषय में सभी कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष मोनित दुसेजा, सहज राम डिमरी, देवेंद्र राणा, सुरेंद्र राणा, आदि मौज...