विकासनगर, मार्च 15 -- होली पर खिली धूप के बाद शुक्रवार देर शाम मौसम ने करवट बदली और हल्की बारिश होने लगी। आधी रात बाद से शुरू हुई मूसलाधार बारिश शनिवार दोपहर तक चलती रही जिससे चकराता में कड़ाके की सर्दी भी महसूस हुई। पछुवादून में सुबह सात बजे तक बारिश होती रही, हालांकि सुबह दस बजे बाद धूप खिल गई थी। शुक्रवार को पूरा दिन चकराता में धूप खिली रही। लोगों ने होली के त्योहार का आनंद लिया, लेकिन देर शाम मौसम बदला और साढ़े सात बजे से हल्की बारिश शुरू हुई जो कुछ देर बाद रुक गई। रात साढ़े ग्यारह बजे से दोबारा बारिश शुरू हुई जो शनिवार दोपहर बाद तीन बजे तक जारी रही। शनिवार सुबह जब लोगों की नींद खुली तो बाहर जोरदार बारिश हो रही थी। चारों ओर कोहरा भी छाया हुआ था। जिससे लोगों को वाहन चलाने में भी परेशानी हुई। बारिश और कोहरे के कारण सर्दी भी महसूस हुई। सुबह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.