विकासनगर, मार्च 4 -- चकराता में सोमवार देर रात मौसम ने करवट बदला। बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। सात हजार फीट की ऊंचाई पर बसा चकराता क्षेत्र में फिर कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। लोगों को गर्म कपड़ों और अंगीठी, हीटर का सहारा लेना पड़ा। सोमवार को पूरा दिन चकराता में धूप खिली रही, लेकिन देर रात मौसम बदला और रात 11 बजे बारिश शुरू हो गई। जिसके बाद मंगलवार सुबह भी बारिश होती रही। 11 बजे के आसपास कुछ देर के लिए सूर्यदेव ने दर्शन दिए लेकिन कुछ देर बाद ही फिर मौसम बदला और बारिश होने लगी। दिनभर बारिश होने से अधिकतम तापमान 12 डिग्री पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री पर पहुंच गया है। लोगो को कड़ाके की सर्दी झेलनी पड़ रही है। सर्दी के चलते दोपहर बाद ही छावनी बाजार में सन्नाटा पसर गया। लोग अपने घरों में दुबके रहे। शाम को क्षेत्र में चली ठंडी हवाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.