विकासनगर, मार्च 27 -- श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता के सभागार में गुरुवार को उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्राचार्य ने कहा कि 12 दिनों तक चलने वाले शिविर में छात्र-छात्राओं को कौशलयुक्त रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्राचार्य प्रो. आशुतोष शरण ने बताया महाविद्यालय छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास, रोजगारपरक शिक्षा और कौशलयुक्त ज्ञान प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष जैविक कृषि फॉर्म चकराता नारायण सिंह चौहान ने अपने अनुभवों को छात्र-छात्राओं से साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार कोई भी व्यक्ति प्रतिकूल परिस्थितियों में भी मेहनत से एक उद्यमी के रूप में अपने आपको स्थापित कर सकता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान युग में बिना रासायनिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.